पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वाधान में पावर फाइनेंस कारपोरेषन द्वारा 03.12.2012 से 06.12.2012 तक अन्तर विद्युत क्षेत्र सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए 15वीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में किया गया । इसमें टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टेबल टेनिस टीम ने भाग लिया तथा टीम इवेंट्स में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टीम की तरफ से श्री ओ.एस.मौर्य, (कप्तान) , अपर महाप्रबन्धक (सर्विसेज), श्री विनय गुप्ता, प्रबन्धक (आई.टी.), श्री विपिन थपलियाल उप प्रबन्धक, श्री एस.के. बहुखण्डी, उप प्रबन्धक, श्री षुभेन्द्र राघव (प्रषिक्षु) अभियन्ता, श्री गंगा पंत, आपरेटर ने भाग लिया। टीएचडीसी की टीम के सदस्यों ने अत्याधिक परिश्रम से अपने खेल का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय व़िद्युत क्षेत्र के 09 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता टीमो को पुरस्कृत किया गया जिसमें तृतीय स्थान प्रांप्त करने वाली टीएचडीसी की टीम को भी कांस्य पदक व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।