सीएसआर टिहरी द्वारा समन्वित कृर्षि प्रबन्धन के तहत चोपड़ा गांव के कृषक को गेहू के बीज वितरित किये।
सेवा-टीएचडीसी के तत्वाधान में सीएसआर टिहरी द्वारा समन्वित कृर्षि प्रबन्धन के तहत चोपड़ा गांव में 05 नवम्बर 2012 को वरिष्ठ प्रबन्धक सामाजिक श्री अमरदीप, वरिष्ठ प्रबन्धक पीएसपी श्री राजेश शर्मा ने 93 कृषकों को रवि की फसल के बुवाई के तहत उन्नत किस्म के गेहू के बीज वितरित किये। इस अवसर पर वरिष्ठ अभियन्ता सामाजिक श्री टी.एस.नेगी, स.ज. अधिकारी श्री यतबीर सिंह चौहान ग्राम प्रधान श्रीमति उर्मिला देवी सहित कई गणमान्य महिला पुरूष नागरिक उपस्थिति थे।
इस दौरान ग्रामीणों ने चोपड़ा गांव की परियोजना निर्माण के द्वितिय चरण के तहत आने वाले वाली विभिन्न समस्याओं के निदान के बारे में बिचार विर्मश किया, जिस पर कि उक्त दोनो अधिकारियों ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का ग्रामीणों को आश्वाशन दिया।