कारपोरेट सामाजिक दयित्व के तहत दिनांक 18.10.12 को थौलधार ब्लाक के सौड़ उप्पू क्षेत्र में सेवा-टीएचडीसी के सहयोग से श्री कृष्ण सेवा आश्रम के साथ चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा जांच शिविर में फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंन्त चिकित्सकों ने अपनी सेवायें ग्रामीणों को निशुल्क प्रदान की।
जांच शिविर में स्त्री रोग, नेत्ररोग, और शुगर, दमा, बाल रोगियो के अलावा सामान्य रोगियों का भी जांच कर दवा निःशुल्क वितरित की गयी। शिविर में 80 महिला और 136 पुरूषों की चिकित्सा जांच के उपरांन्त निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गयी।
शिविर का शुभारम्भ वरिष्ठ प्रबन्धक सामाजिक श्री अमरदीप, प्रधान सौड़ उप्पू श्रीमति उर्मिला विष्ट, तल्ला उप्पू के प्रधान श्री भरत सिंह रावत एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रताप सिहं गुसाई के साथ मिल कर किया।
इस अवसर पर सीएसआर टिहरी के अभियन्ता सामाजिक श्री टी.एस.नेगी, स.जनसम्पर्क अधिकारी श्री यतबीर सिह चौहान के अलावा ग्राम सौड़ उप्पू,तल्ला उप्पू, सिल्ला उप्पू, तिवाड़ गांव, औलोणी, मल्ला उप्पू, कन्यूण, प्लास, सिराई के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। उक्त ग्रामों के के 216 निवासियों ने चिकित्सा कैंप का लाभ उठाया।
श्री कृष्ण सेवा आश्रम के चिकित्सकों एवं स्टाफ द्वारा जांच शिविर में अपना अमूल्य समय देने पर वरिष्ठ प्रबन्धक सामाजिक टिहरी द्वारा उन्हें मेंमौन्टों प्रदान किये।
ग्रामीणों ने सेवा-टीएचडीसी के इस सहयोग के लिए बहुत आभार व्यक्त किया। बरिष्ठ प्रबन्धक सामाजिक ने कहा कि हमारा उद्देश्य यही है समाज के सबसे कमजोर बर्ग को सीएसआर की सीधी सहायता मिले।