नराकास की प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों में टीएचडीसीआईएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परचम लहराया।
दिनांक 23.01.2013 को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की अर्धवार्षिक बैठक एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश को वर्ष 2012-13 में राजभाषा प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन की अभिवृद्धि में उत्कृट योगदान देने तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति हरिद्वार की बैठकों, समन्वयकर्ता सम्मेलन एवं प्रतियोगिताओं में सक्रिय भूमिका का निर्वाह करने हेतु नराकास राजभाषा वैजयंती प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश की ओर से श्री सी.मिन्ज, अपर महाप्रबंधक(का.-भर्ती एवं औद्यो.सं.) तथा श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक(हिंदी) ने शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। इसके साथ ही लगातार चौथी बार यह सम्मान प्राप्त कर कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश ने राजभाषा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि अर्जित की है।
इसके साथ ही 13 जुलाई, 2012 को नराकास के तत्वावधान में टीएचडीसी इंडिया लि., ऋषिकेश के सौजन्य से आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता तथा 04.01.2013 को राट्रीय जल संस्थान, रूड़की के सौजन्य से आयोजित पत्र-परिपत्र, टिप्पणी लेखन प्रतियोगिता के विजेता कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार टीएचडीसी इंडिया लि., मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्राप्त किए।
निबंध प्रतियोगिता में श्री विमल दुर्गापाल, कार्मिक अधिकारी(का.-भर्ती एवं औ.सं.) ने द्वितीय, श्रीमती रूचि हांडा, कनि. अभियंता(ओ एण्ड एमएस) ने तृतीय तथा श्रीमती सरला डबराल, मैट्रन(औषधालय) ने भी तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर निगम का गौरव बढ़ाया।
पत्र-परिपत्र, टिप्पणी लेखन प्रतियोगिता में श्री एस.के.शर्मा, प्रबंधक(मा.सं.वि.) ने प्रथम, श्री दीपक उनियाल, सहा.कार्मिक अधिकारी (का.-स्थापना) ने द्वितीय, श्री दिलीप कुमार द्विवेदी, कार्मिक अधिकारी(औद्यो.अभि.) ने तृतीय एवं श्री प्रवीण चन्द्र थपलियाल, वरि. अभियंता(ओ.एण्ड एमएस) ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि निगम में राजभाषा के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने में निगम का हर कर्मचारी रूचि रखता है तथा वे अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
पुरस्कार वितरण एवं बैठक का आयोजन नया अभियांत्रिकी भवन, बीएचईएल, हरिद्वार में नराकास की बैठक के दौरान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वी. पांधी, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, हरिद्वार ने की। इस अवसर पर विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। टीएचडीसी इंडिया लि. की ओर से श्री सी. मिन्ज, अपर महाप्रबंधक (का.-भर्ती एवं औद्यो.सं.) एवं श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक(हिंदी) ने बैठक में भाग लिया। श्री वी. पांधी, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, हरिद्वार ने अपने कर कमलों से सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए टीएचडीसी इंडिया लि. के द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की सराहना की।