टिहरी आज किसी के परिचय का मोहताज नहीं है भले ही यह ऐतिहासिक शहर टिहरी बांध परियोजना के निर्माण के लिए डूब गया हो, लेकिन टीएचडीसी इण्डिया लि. ने एक ऐसी मिशाल पेश की जो कि दुनिया में ही कही देखने को नहीं मिलेगी। उसी शहर को लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर आधुनिक ढ़ग से बसा दिया है। जो कि जिले का एक मुख्यालय भी है शायद ही एक कोई जिला ऐसा हो जिसमें जिला प्रशासन के लगभग सभी कार्यालय से लेकर सभी प्रमुख सुविधाऐं एक साथ उपलब्ध करवायी गयी हो, यहां पर पुराने शहर के मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा तथा अन्य प्रमुख धार्मिक एवं संस्कृति धरोहरों को पूरा एवं सम्मान तथा विस्तृत स्थान भी दिया। साथ ही शहर की पुरानी धरोहरों को भी उसी तरह से रखा गया है। इसी गरिमामय संस्कृति को लोगो के बीच जीवन्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने टीएचडीसी इण्डियां लि. के वित्तिय एवं संसाधानों के सहयोग से दिनांक 07,08,09 फरवरी 2011नई टिहरी में टिहरी महोत्सव का आयोजन करवाया गया, इस दौरान उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति की अद्भूत झलक देखने को मिली, जिसमें गीत, संगीत, डोली नृत्य तथा जन जागृति के कई कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुत किये।
इस कार्यक्रम को पूरा सहयोग देने के लिए मुख्य महाप्रबन्धक श्री एल शाह, अपर महाप्रबन्धक का.एवं प्रशासन श्री विजय गोयल के नेतृत्व में उप महाप्रबन्धक का.एवं सीएसआर श्रीमति टी.चन्दा विश्वास, एच.एस. भल्ला ब.प्रबन्धक बीसीएम, का.एवं प्रशा.ए.एन त्रिपाठी, ज. सम्पर्क अधिकारी श्री मनबीर सिंह नेगी, स.जन.अधिकारी श्री यतबीर सिंह चौहान आदि कई कर्मी कार्यरत रहे।
इस अवसर पर नई टिहरी वौराड़ी स्टेड्यिम में जिलें कार्यरत प्रमुख संस्थाओं द्वारा आपने स्टाल लगाये गये थे। इसमें स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिये जाने के लिए मेले में कई कम्पनियों ने रोजगार के लिए युवकों का चयन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकशर्षण रहा परियोजना के निर्मित झील में पर्यटन एवं सहासिक खेलो को बढ़ावा देने लिए जल क्रीडा नौकायन का प्रदर्शन जिसे माननीय मुख्य मंत्री श्री निशक द्वारा झडी दिखा कर शुरू किया, इस प्रदर्शन खेल में सेना, गढ़वामण्डल विकास निगम, उत्तराखण्ड पुलिस सहित कई प्रमुख संस्थाओं के प्रतिभागियों को प्रदर्शन हेतू आमत्रित किया गया था, हजारों लोगों की भीड़ ने टिहरी बांध की झील में पहली बार प्रदशर्न के तौर पर शुरू किये जल क्रीडा नौकायन खेल का आन्नद लिया। साथ ही मुख्यमत्री महोदय ने निकट भविष्य में शीध एवं इसके लिए यहां पर एक प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाने की घोषणा भी ताकि आने वाले समय में स्थानीय युवाओं को इससे सीधा रोजगार मिल सके।